
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
भारतीय डाक विभाग ने पते के लिए नया सिस्टम लॉन्च कर दिया है। अब 6 अंकों वाले PIN कोड की जगह 10 अंकों का DigiPIN होगा।
DigiPIN क्या है?
– 10 अंकों का डिजिटल कोड है जो आपके घर/दुकान की सटीक लोकेशन बताता है।
– 4 मीटर के दायरे तक सटीक पता देता है, जबकि पुराना PIN कोड पूरे इलाके का होता था
– इसे India Post + IIT हैदराबाद + NRSC + ISRO ने मिलकर बनाया है।
– ऑफलाइन भी काम करता है।
फायदे क्या होंगे?
1. डाक/पार्सल सही घर तक पहुंचेंगे, गली-मोहल्ले में भटकना नहीं पड़ेगा।
2. इमरजेंसी सेवाएं – एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड को एकदम सही लोकेशन मिलेगी।
3. ई-कॉमर्स डिलीवरी तेज और सटीक होगी।
4. गांव-दूरदराज के इलाकों में भी पते की दिक्कत खत्म होगी।
अपना DigiPIN कैसे पता करें?
बहुत आसान है।
1. वेबसाइट पर जाएं: https://dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home
2. मैप पर अपनी लोकेशन चुनें या सर्च करें।
3. 10 अंकों का DigiPIN स्क्रीन पर आ जाएगा।
बस उसे नोट करके अपने ऑनलाइन ऑर्डर, आधार, बैंक आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं।
PIN vs DigiPIN
PIN कोड DigiPIN
अंक 6 अंक 10 अंक
एरिया बड़ा इलाका कवर 4 मीटर तक सटीक
कौन बनाया डाक विभाग India Post + IIT + ISRO
मतलब अब “मकान नंबर 12, गली नंबर 3” लिखने की जरूरत कम होगी। DigiPIN डालते ही डिलीवरी वाला सीधा आपके दरवाजे पहुंच जाएगा।



