
- रिपोर्ट: विक्रांत प्रताप
अलीगढ: खैर तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर में पिछले एक महीने में ट्रांसफार्मर तीन बार फूक चुका है, जिसकी कई बार शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक इसका कोई भी निस्तारण नहीं हुआ। पिछले 10 दिनों ट्रांसफार्मर फूक गया, जिसकी शिकायत भी विद्युत विभाग से की गई इतनी भीषण गर्मी और छोटे-छोटे बच्चे बिना बिजली के नहीं रह सकते हैं, और पूरा क्षेत्र आबादी का है, इसी के चलते आज गुरुवार दोपहर 3:30 बजे गांव मानपुर के लोगों द्वारा खैर के बिजली घर पर विरोध प्रदर्शन किया।
एसडीओ खैर अरविंद कुमार द्वारा बताया गया के जेई का स्थानांतरण होने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं आ पाया है,क्योंकि उनकी आईडी बनने की टेक्निकल प्रॉब्लम आ रही है फिर भी अभी अस्थाई रूप से व्यवस्था कराई जा रही है।
About The Author
Views:0





