
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
जमशेदपुर: मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर 2.5 लाख का इनामीअनुज कन्नौजिया आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।
UPSTF गोरखपुर यूनिट और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे जमशेदपुर में घेर लिया।
जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई मुठभेड़ में अनुज कन्नौजिया को पुलिस ने मार गिराया।
पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी।
पुलिस के अनुसार वह मुख्तार अंसारी गैंग के लिए शूटर्स की भर्ती और हत्याओं की साजिश रचने का काम करता था।
पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
About The Author
Views:0





