
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। उत्तर रेलवे के स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत लहरतारा और एईएन रेलवे कॉलोनी में ‘स्वच्छोत्सव–स्वच्छता ही सेवा 2026’ एवं ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान रेलकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने ‘स्वच्छता से ही सुख-समृद्धि’ और ‘स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत’ के संदेश वाले बैनर लेकर जागरूकता रैली निकाली। आकर्षक शुभंकर (Mascot) ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान में कॉलोनीवासियों को गीले और सूखे कचरे के उचित निस्तारण, प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ समाज’ की भावना के साथ स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।




