
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद गर्भवती महिला की पिटाई के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और शोएब, अरशद और अनीस नामक आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि महिला के साथ मारपीट की जा रही है, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बना। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अपील: किसी भी तरह की हिंसा या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
About The Author
Views:0





