
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ थाना वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता: 20 वर्षों से फरार गैर-जमानती वारंटी को किया गया गिरफ्तार।
थाना वजीरगंज पुलिस को गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन हेतु वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए।
अभियुक्त के संभावित ठिकानों का सत्यापन किया गया, स्थानीय स्तर पर सूचनाएं एकत्रित की गईं तथा तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर उसकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई।
इसी क्रम में दिनांक 09.07.2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे पुलिस टीम ने जनपद हरदोई के कवथकिया, कोतवाली शहर स्थित उसके निवास पर दबिश देकर अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र मौजीराम, उम्र लगभग 55 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त पिछले लगभग 20 वर्षों से फरार चल रहा था।




