
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। STF ने इस मामले में एक लाख रुपये के इनामी और वांछित आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 27 मई को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से आरोपी सचिन कुमार फरार चल रहा था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
STF ने आरोपी को पीजीआई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद की गई।
फिलहाल STF आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य फरार आरोपियों व हत्याकांड से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।




