
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के दिशा-निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में आलमबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से गांजा, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई एसआई सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र प्रताप और कांस्टेबल रवेंद्र कुमार की टीम ने अंजाम दी।
इन आरोपियों पर आरोप है कि ये लंबे समय से लोगों को नशे की दलदल में धकेलने का काम कर रहे थे। पुलिस की सतर्कता ने एक बार फिर समाज को नशे के खिलाफ मजबूत संदेश दिया है।
About The Author
Views:0





