
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सरकारी आवास के पास एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार रात एक नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार चार पहिया वाहन को डिवाइडर पर चढ़ा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा इतना तेज था कि आस-पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन तुरंत पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वाहन को हटवाया गया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
About The Author
Views:0





