
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम योगी ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई और आधुनिक भारत को शिक्षित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा, “डॉ. राधाकृष्णन का जीवन और उनका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
शिक्षक दिवस पर अपने संदेश में सीएम ने शिक्षकों के योगदान को सराहा और कहा कि वे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से शिक्षकों का सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के महत्व को समझने का आह्वान किया।
About The Author
Views:0





