
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ में विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोने के जेवर नहीं खरीदने की अपील के विरोध में किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।
महिला सपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर बढ़ने से पहले ही पुलिस ने रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बापू भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधानसभा के सामने और आसपास के इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।





