
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: सरोजनी नगर स्थित शांति नगर कॉलोनी में मंगलवार को विशेष भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह भंडारा शांति नगर युवा कमेटी द्वारा आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल के पास आयोजित इस आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए बूंदी, पूड़ी-सब्जी और शरबत का वितरण शुरू हो गया।
सुबह से शुरू हुए भंडारे में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। हनुमान जी का प्रसाद पाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। आयोजन स्थल पर भक्तिभाव और सेवा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
About The Author
Views:0





