
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। किसी भी रैंक के अधिकारी या जवान अब बिना अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। प्रशासन ने यह फैसला कानून व्यवस्था बनाए रखने और आगामी व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए लिया है।

आदेश के तहत केवल अत्यंत आवश्यक और आपात स्थिति में ही अवकाश पर विचार किया जाएगा, वह भी उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बाद।
About The Author
Views:0





