
- रिपोर्ट: सत्या रॉय
भारत और पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तुरंत प्रभाव से युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति जताई है। इस बात की पुष्टि पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने की है। उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से सीजफायर पर सहमति जताई है। पाकिस्तान हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास करता रहा है, अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना।”
इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते में मध्यस्थता का दावा करते हुए सीजफायर की घोषणा की थी।
About The Author
Views:0





