
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
जौनपुर: तेजी बाजार थाना क्षेत्र के करछूली गांव में ड्यूटी से वापस लौट रहे दारोगा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी विनोद कुमार सिंह पुत्र देवशरण सिंह(54) सीतापुर जनपद में दारोगा के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात में नैमिशारण्य मंदिर से स्पेशल ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।
बाराबंकी जनपद के सफेदाबाद के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। विनोद परिवार के साथ अंबेडकर नगर में रहते थे। शुक्रवार को गांव के लोगों जब दुर्घटना के बारे में जानकारी मिला तो, सभी शोक में डूब गए। विनोद के पास दो लड़की एक लड़का है। मौत की सूचना मिलने पर गांव के संभ्रांत लोग शोक व्यक्त करने के लिए घर पहुंच रहे है।
About The Author
Views:0





