
- रिपोर्ट: आलम अंसारी
हापुड़: हापुड़ में गन्ना सहकारी समिति में 5 करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया है। आपको बता दें हापुड़ की गन्ना सहकारी समिति में तैनात लेखाकार भारत कश्यप ने 5 करोड़ रुपए का गबन किया है।

डीएम हापुड़ अभिषेक पाण्डेय ने बताया है की लेखाकार भारत कश्यप ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर गन्ना सहकारी समिति से 5 करोड़ रुपए निकाल कर अपने रिश्तेदारों के एकाउंट में ट्रांसफर किया है। वहीं डीएम हापुड़ ने अब इस पूरे मामले में चार सदस्य टीम गठित कर दी है और 24 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। वहीं जांच पूरी होने पर पता चल पाएगा की लेखाकार भारत कश्यप ने 5 करोड़ का यह गबन अकेले ही किया है या गन्ना समित के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस बड़े गबन में शामिल है।
About The Author
Views:0





