
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या में साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। 28 जून, रविवार को सुबह 11:30 बजे होटल पैलेस एंड बैंक्वेट, नहरबाग, निकट तहसील रोड, अयोध्या में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मंच पर डॉ. रोशन मिश्रा, डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. सुनील यादव ‘आवाज़’, डॉ. रंजना गुप्ता और डॉ. निहारिका त्यागी सहित कई प्रतिष्ठित कवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश पाण्डेय होंगे। आयोजन का संचालन डॉ. आशीष पाण्डेय ‘बप्पू’ करेंगे, जबकि संयोजक गिरीश पाण्डेय ‘बिहारी’ हैं।
आयोजक संस्था संकल्प संस्थान ने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




