- रिपोर्ट: अमित कुमार
Ayodhya: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में सदर बाजार कैंट स्थित स्टेडियम में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं एवं खेलप्रेमियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
सद्भावना दौड़ के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, मदन कुमार, बृजेश सिंह, राजेश यादव, महेंद्र मिश्रा, सरजू कनौजिया, अंकुर कनौजिया, विष्णु यादव, मनोज निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच से जोड़ता है। वहीं सद्भावना जैसे आयोजन समाज में भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, एकता और देश की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।





