
- रिपोर्ट: पंकज झा..✍️
वाराणसी। पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले के साथ ही पूर्वांचल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय तक मुख्तार अंसारी के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर चर्चा में रहे बृजेश सिंह की चुनावी सक्रियता को आगामी चुनाव का एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बृजेश सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से केवल एक विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।
वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और आसपास के जिलों में उनकी राजनीतिक पहचान और प्रभाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दल भी अपनी रणनीतियों पर नए सिरे से मंथन में जुट गए हैं।
पूर्वांचल की कई सीटों पर सामाजिक और स्थानीय समीकरण निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में बृजेश सिंह की चुनावी एंट्री मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है। हालांकि, वह किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और किस राजनीतिक मंच से मैदान में उतरेंगे, इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
फिलहाल, उनके चुनाव लड़ने के ऐलान ने पूर्वांचल की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले का बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है और अब सभी की निगाहें उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हुई



