- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित बड़ी मस्जिद के पास रविवार रात करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची लोहता थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।जानकारी के अनुसार, लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्रारंभिक निरीक्षण में व्यक्ति के नशे का आदी होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस को मौके पर ही व्यक्ति के मृत होने का अंदेशा था, बावजूद इसके 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।




