
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। प्रयागराज पुलिस उपायुक्त नगर ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक समझते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त नगर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि पीड़ित को न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराना है। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में पुलिस उपायुक्त नगर की सक्रियता और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की पहल से पुलिस-जन संवाद और भरोसे को मजबूत करने का संदेश मिला।




