
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगल के अवसर पर जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह द्वारा पूर्व सीएमओ कार्यालय गेट के बगल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेश सिंह ने बजरंगबली की प्रतिमा पर माथा टेक कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं और आमजन को प्रसाद वितरण किया गया भंडारे में बड़ी संख्या में अस्पताल कर्मियों, चिकित्सकों तथा स्थानीय लोगों ने सहभागिता की आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि पांचवें मंगल का विशेष धार्मिक महत्व है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर नेत्र सर्जन डॉ. विपिन वर्मा, डॉ.आशीष पाठक, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.रईस अहमद,फार्मासिस्ट संवर्ग से हनुमत दुबे , विजय वर्मा ,संजीव गुप्ता,सहायक अखिलेश सिंह, ओमकार सिंह,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी,अध्यक्ष रामबली गुप्ता सहित नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने भंडारे की व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।





