
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: जनपद के बछड़ा सुलतानपुर मोहल्ले में इलेक्ट्रिक स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर कॉलोनी वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने पहुँचे कर्मचारियों ने घरों में मौजूद महिलाओं को धमकाया और पुलिस बुलाने की बात कहकर डराया।
कॉलोनी वासियों के अनुसार, कर्मचारियों ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया गया तो तुरंत पुलिस बुलाकर कार्रवाई कराई जाएगी। इस धमकी से कुछ महिलाएं भयभीत हो गईं, जिसके चलते कॉलोनी में दो-तीन स्थानों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे स्मार्ट मीटर को लेकर पहले से ही असमंजस में हैं और बिना सहमति व डराकर मीटर लगाना गलत है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
About The Author
Views:0





