
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
संभल: संभल में हुई हिंसा के पांच महीने बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए CO अनुज चौधरी को हटा दिया है। उनकी जगह अब आईपीएस अधिकारी आलोक भाटी को संभल क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CO अनुज चौधरी अपने विवादित बयानों को लेकर लंबे समय से चर्चा में थे। हिंसा की घटनाओं के बाद उन्होंने जो सार्वजनिक बयान दिए थे, उस पर सीनियर अधिकारियों ने रोक भी लगाई थी। अब उनके खिलाफ फिर से जांच शुरू कर दी गई है, और सूत्रों के अनुसार, उन्हें जल्द ही गैर जिला स्थानांतरण किया जा सकता है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आलोक भाटी से शांति व्यवस्था बहाल करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
About The Author
Views:0





