
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन ने अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिदों, 25 मजारों और 6 ईदगाहों पर कार्रवाई की है। यह अभियान खासतौर पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में तेज़ी से चलाया जा रहा है।
बुधवार को महराजगंज जिले में दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया, जबकि श्रावस्ती और बहराइच में एक-एक अवैध निर्माण गिराया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध कब्जों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के मकसद से की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
About The Author
Views:0





