
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वे जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व पार्षद राम आशीष निषाद के शैक्षिक संस्थान पर मुख्यमंत्री का जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, सर्वप्रथम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई भाजपा नेता दिनेश जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर है साथ ही निरंतर सनातन धर्म की ध्वजा पूरे प्रदेश में लहरा रही है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राजीव शुक्ला ने किया और कहा के प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यकाल निरंतर अनूठे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है अयोध्या जी में दीपोत्सव भी इसकी एक मिसाल है जन्मदिन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व पार्षद राम आशीष निषाद,विनोद तिवारी, रघुनाथ अरविंद, त्रिवेदी,दिव्य प्रकाश निषाद, अजय ओझा आदि लोग मौजूद रहे।





