
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। नगर निगम परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) महानगर इकाई की मासिक पंचायत महानगर अध्यक्ष बाबूराम के नेतृत्व में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान किसान नेताओं ने नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। बैठक में प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने कहा कि पिछले माह किए गए प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने दर्शन नगर वार्ड के झलकारी बाई क्षेत्र स्थित कुशमाहा गांव में सड़क निर्माण तो करा दिया, लेकिन मार्ग के किनारे लगे पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई। इसके चलते रास्ता अब भी अवरुद्ध है और स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान नेताओं का आरोप है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र की जनता में नाराजगी बढ़ रही है। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय ने भी पंचायत के दौरान नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के प्रति अधिकारियों का रवैया उदासीन बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।
पंचायत में अपर आयुक्त को ज्ञापन सोपा गया इस प्रदर्शन में रेखा मालती राधिका निर्मला जनक ललीं निशा आरती वर्मा अनीता सुनीता शिवकुमार बाबूराम हरिराम मौर्य कन्हैयालाल हजारीलाल चौरसिया बृजेश कुमार धर्मराज तुलसीराम कृष्ण कुमार शिव कुमारी रीना सुषमा कुसुम उषा देवी मायावती गीता भानमता श्रीमती वंदना रेनू यादव शारदा ममता पूनम साधना श्याम काली राम प्रकाश वर्मा सालिक राम किरण देवी केशव सती सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल रहीं।





