
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनाथ थाना पुलिस ने अश्लील हरकत, मारपीट और जान-माल की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुशील सिंह चौहान (48 वर्ष) को 10 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आशापुर, थाना सारनाथ, वाराणसी का निवासी है। उसके खिलाफ थाना सारनाथ में मु0अ0सं0 473/2026, धारा 64(1), 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
मामला 10 सितंबर 2026 को न्यायालय के आदेश के क्रम में प्राप्त प्रार्थना पत्र से संबंधित है। शिकायत में वादिनी ने आरोपी पर अश्लील हरकत करने, मारपीट करने तथा जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सारनाथ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुशील सिंह चौहान पुत्र भीखम सिंह चौहान, निवासी आशापुर, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 48 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





