
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। काशी नगरी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने और उस पर शादी का दबाव बनाने के मामले में रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही थी तथा लगातार मानसिक दबाव बनाते हुए उस पर शादी के लिए दबाव डाला जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रामनगर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से संबंधित मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और ऐसे अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नोट: गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई है। आरोपी के दोषी या निर्दोष होने का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर किया जाएगा।





