मंच पर माला पहनाकर बरसाए थप्पड़, सुभासपा नेता पर कार्यक्रम के दौरान हमला

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
वाराणसी में आयोजित महाराजा सुहेलदेव के सम्मान समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर को मंच पर ही एक शख्स ने माला पहनाने के बाद कई थप्पड़ जड़ दिए।
हमलावर की पहचान बनारस निवासी बृजेश राजभर के रूप में हुई है। महेंद्र राजभर इस समय सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। घटना मंच पर सबके सामने हुई, जिससे कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।
इस अप्रत्याशित घटना से सम्मान समारोह की गरिमा को ठेस पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
About The Author
Post Views: 3







