
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मड़ियाव थाना क्षेत्र में दबंगों की गुंडई का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार रात कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों ने एक महिला के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि उपद्रवियों ने ईंट और पत्थरों से घर पर हमला किया और घर के बाहर खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचाया।
घटना से भयभीत महिला ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता और उसका परिवार अभी भी दहशत में है।
महिला का कहना है कि हमलावरों ने जानबूझकर उसके परिवार को निशाना बनाया और पुलिस कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
About The Author
Views:0





