
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अपने-अपने अंक देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस बार जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका गौरव बढ़ाया।
अनुष्का ने 99% और आंचल ने 98.8% अंक हासिल कर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया। इन शानदार नतीजों से न सिर्फ उनके माता-पिता, बल्कि स्कूल के शिक्षक भी गदगद हो उठे। परिजनों ने मिठाई खिलाकर दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
छात्राओं की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
About The Author
Views:0





