
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: गोमती नगर इलाके में हुसड़िया चौराहे पर शनिवार को एक युवक ने नकली पिस्तौल और वॉकी-टॉकी लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। सड़क के बीचों-बीच लोगों को डराने और धमकाने की कोशिश करने वाले इस युवक का नाम मनीष सिंह बताया गया है।
घटना के चलते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर गोमती नगर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कुछ ही मिनटों में फोर्स मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने सतर्कता और मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को मौके पर ही दबोच लिया, हालांकि गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस से अभद्रता भी की। तलाशी लेने पर उसके पास से नकली पिस्तौल और वॉकी-टॉकी बरामद हुआ।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। गोमती नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




