
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
Lucknow: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन स्तर से जारी स्थानांतरण सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी बनाया गया है।
जिलों में हुए प्रमुख बदलावों के तहत यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक जौनपुर, रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती, ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक बलिया और सर्वेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है।
इसी तरह विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक बागपत, मधुबन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को पुलिस अधीक्षक जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- ए. सतीश गणेश — अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात
- भगवान एस. श्रीवास्तव — अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी
- यशवीर सिंह — पुलिस अधीक्षक, जौनपुर
- कुमार अनुपम सिंह — पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ
- रवीना त्यागी — पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी
- संजय कुमार सैन — नायक, 4वीं वाहिनी पीएसी
- ओमवीर सिंह — पुलिस अधीक्षक, बस्ती
- कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह — पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज
- कमलेश बहादुर — पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय
- ईरज राजा — पुलिस अधीक्षक, बलिया
- अर्पित विजयवर्गीय — पुलिस उपायुक्त, लखनऊ
- सर्वेश कुमार मिश्रा — पुलिस अधीक्षक, मऊ
- विनय कुमार सिंह — पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर
- सूरज कुमार राय — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर
- चिराग जैन — पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली
- मानस पारीक — पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़
- आलोक राज नारायण — अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा
- पूर्णेन्दु सिंह — पुलिस अधीक्षक, बागपत
- मधुबन कुमार सिंह — पुलिस अधीक्षक, हापुड़
- सुरेश चंद्र रावत — पुलिस अधीक्षक, जालौन
उत्तर प्रदेश में एक साथ हुए इन तबादलों के बाद कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान नए अधिकारियों के हाथ में होगी।




