
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। चंदौली धानापुर पुलिस ने महिला की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित इंद्रजीत प्रजापति (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इंद्रा हॉस्पिटल, महराईया का प्रबंधक है।
मामला 18 अगस्त का है, जब सुमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन ऑपरेशन के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मुख्य चिकित्साधिकारी की जांच रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना धानापुर में मु.अ.सं. 185/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन डॉक्टर के नहीं आने पर उसने खुद ऑपरेशन किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3 अक्टूबर को सुबह करीब पांच बजे आरोपी को इंद्रा हॉस्पिटल महराईया से हिरासत में लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




