
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। चंदौली शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सकलडीहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब में 8PM की 750 एमएल वाली 18 बोतलें तथा ऑफिसर चॉइस के 180 एमएल वाले 50 टेट्रा पैक शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू राय (25), नितिश कुमार (22) और सूरज कुमार (23), निवासी नया टोला देदौर, थाना बख्तियारपुर, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लाइसेंसी दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब खरीदकर इकट्ठा करते थे और उसे ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 189/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में की गई।
टीम में उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल सतीश पटेल और कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे। चंदौली पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में बढ़ी हलचल, तस्करी के खिलाफ अभियान जारी।




