
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह-गोरखपुर-सियालदह द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 03131/03132 का संचालन छपरा और सीवान के रास्ते 14 फेरों के लिए किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर 13 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को सियालदह से रात 23:40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 18:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, 03132 गोरखपुर-सियालदह 14 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को गोरखपुर से रात 20:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 15:40 बजे सियालदह पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया सदर और चौरी चौरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन में एसी थर्ड के 4, शयनयान के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6 और एसएलआरडी के 2 कोच, यानी कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।




