
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
Moradabad: नगर आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल की विदाई के दौरान मुरादाबाद में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ शहरवासियों ने उन्हें सम्मान और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
विदाई समारोह के दौरान लोगों ने दिव्यांशु पटेल को कंधे पर बैठाकर सम्मानपूर्वक विदा किया। इस दौरान उनके कार्यकाल को याद करते हुए लोगों ने उनके कामकाज और व्यवहार की सराहना की। अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दिव्यांशु पटेल का मुरादाबाद नगर आयुक्त के रूप में कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। मुरादाबाद से उनकी विदाई के दौरान लोगों का स्नेह और सम्मान चर्चा का विषय बना रहा।




