
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: नियमित जांच के दौरान ट्रेन संख्या 19046 टपती गंगा एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या 8-बी, वाराणसी जंक्शन पर पैंट्रीकार की जांच की गई। जांच के दौरान ‘JALWELL’ ब्रांड का अनधिकृत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर पाया गया, जिसकी एमआरपी ₹20 प्रति बोतल अंकित थी।
जांच के दौरान पैंट्रीकार में रखी कुल 16 पेटियां अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल की पाई गईं। कार्रवाई करते हुए कैटरिंग विभाग, वाराणसी (BSB) द्वारा सभी 16 पेटियों को उतारकर जब्त कर लिया गया। रेलवे द्वारा अनधिकृत एवं अप्रूव्ड ब्रांड के खाद्य-पेय पदार्थों की बिक्री/भंडारण के विरुद्ध नियमित रूप से जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।





