
-30 अगस्त को एकतरफा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन, अयोध्या कैंट–आनंद विहार और वाराणसी–नई दिल्ली के बीच दौड़ेंगी ट्रेनें
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi/Lucknow: लखनऊ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने रविवार, 30 अगस्त 2026 को दो एकतरफा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें गाड़ी संख्या 04213 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल और गाड़ी संख्या 04217 वाराणसी–नई दिल्ली शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
अयोध्या कैंट–आनंद विहार स्पेशल
गाड़ी संख्या 04213 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल 30 अगस्त को अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन बाराबंकी में 7:48 बजे पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद लखनऊ में 8:45 बजे आगमन और 8:55 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन बरेली में रात 12:48 बजे, मुरादाबाद में 2:40 बजे, हापुड़ में 4:08 बजे तथा गाजियाबाद में 5:10 बजे पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर ट्रेन सुबह 6:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 4 सामान्य तथा 13 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) कोच शामिल हैं।
वाराणसी–नई दिल्ली स्पेशल
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 04217 वाराणसी–नई दिल्ली भी 30 अगस्त को वाराणसी से दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में 5:25 बजे, रायबरेली जंक्शन में 6:50 बजे तथा लखनऊ में रात 9:05 बजे पहुंचेगी और 9:15 बजे रवाना होगी।
इसके बाद ट्रेन बरेली में रात 1:08 बजे, मुरादाबाद में 3:00 बजे, हापुड़ में 4:28 बजे तथा गाजियाबाद में 5:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 6:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 4 सामान्य तथा 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) कोच शामिल हैं।
रेलवे के इस निर्णय से रविवार को दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित रेल सुविधा उपलब्ध होगी।




