
-विशेश्वरगंज की गुड़ मंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5010 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi: अपराध एवं जुआ गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व और सक्रियता में पुलिस टीम ने शनिवार को विशेश्वरगंज स्थित गुड़ मंडी में जुआ खेल रहे सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 5010 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के गुड़ मंडी, विशेश्वरगंज स्थित कूड़ा खाने के पीछे जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया। बरामद रकम में 2000 रुपये मालफड़ तथा 3010 रुपये जामा तलाशी के शामिल हैं।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 212/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सात आरोपित गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों में आनन्द यादव (32), अजय शर्मा (26), राज कनौजिया उर्फ राजकुमार (32), गौरव यादव (25), सन्दीप यादव (35), हिमांशु यादव (28) और बिसनु यादव (30) शामिल हैं। सभी वाराणसी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
प्रभारी की निगरानी में पुलिस टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक हिमांशु कुमार, हेड कांस्टेबल सन्तोष राय, कांस्टेबल अरुण कुमार व्यास, रिजर्व कांस्टेबल अरुण कुमार, रिजर्व कांस्टेबल महेन्द्र यादव, कांस्टेबल अभिषेक कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल पुष्पराज यादव शामिल रहे।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध एवं जुआ जैसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




