
-2 सितंबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार कटिहार से चलेगी ट्रेन, वापसी में 11 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार अमृतसर से होगी रवाना
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कटिहार-अमृतसर-कटिहार वाया कप्तानगंज चलने वाली 05736/05735 साप्ताहिक विशेष ट्रेन के परिचालन की अवधि में विस्तार किया है। इस ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जाएगा।
05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात 9 बजे रवाना होगी। ट्रेन पूर्णिया, अररिया कोर्ट, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, शिशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट, राजपुरा, ढंडारी कलां, जालंधर सिटी और ब्यास होते हुए तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया कोर्ट और पूर्णिया होते हुए रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3, एलएसएलआरडी का 1, जनरेटर सह लगेज यान का 1, शयनयान श्रेणी के 5, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच शामिल है।
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से कटिहार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब के विभिन्न स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।





