- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में सोमवार को भिटारी स्थित वाशिंग लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर लोहता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष आंकी गई है। शिनाख्त के प्रयास के दौरान युवक के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिस पर अमित कुमार पुत्र राजेश महतो, निवासी वार्ड संख्या 1, पतैली, जिला समस्तीपुर (बिहार) का पता दर्ज है।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान की पुष्टि करने और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।




