
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। जीआरपी कैंट वाराणसी ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और सरकुलेटिंग एरिया में अपराध नियंत्रण एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी काशी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव की टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमानु उर्फ अमन उर्फ अमानुर्रहमान (26) निवासी नवापुरा, हनुमान फाटक, थाना आदमपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। वह वर्ष 2022 के चोरी एवं चोरी का माल रखने से जुड़े मुकदमे (धारा 379/411 भादवि) में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर वांछित था।
पुलिस ने आरोपी को 3 अगस्त 2026 की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।



