
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे दिल्ली रवाना होते समय पुलिस ने रास्ते में रोक दिया इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीट की परीक्षा प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं से जुड़े इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी भाजपा सरकार राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

आरोप लगाया कि अपने मंत्री को बचा रही पंडित समरजीत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण कभी जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिनों में जांच पूरी करने की बात कही थी लेकिन अब तक जांच कहां पहुंची कोई पता नहीं सरकार को इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए उन्होंने कहा कि देश के युवा अपने अधिकार के लिए सड़कों पर उतर गए हैं लेकिन सरकार के कानो में जो जू तक नहीं रेंग रही है और वह मंत्री को बचाने में जुटी हुई है जनता महत्वपूर्ण मामलों पर जवाब चाहती है जल्द से जल्द ऐसे मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
साथ में कृष्ण कुमार निषाद जिला उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा, जंग बहादुर यादव




