
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जौनपुर जीआरपी जौनपुर ने रेल यात्रियों के गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपने की कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 88 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई गई है।
जीआरपी के अनुसार, विभिन्न तिथियों में रेल यात्रा के दौरान मोबाइल गुम होने पर यात्रियों ने थाना जीआरपी जौनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम और सर्विलांस सेल ने तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन बरामद किए।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों और राज्यों से आए लगभग 55 मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर यात्रियों ने खुशी व्यक्त करते हुए जीआरपी टीम का आभार जताया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
पुलिस ने बताया कि बरामद हुए शेष मोबाइल फोन भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए जाएंगे।
इस कार्रवाई में जीआरपी जौनपुर की टीम के साथ जीआरपी प्रयागराज की सर्विलांस सेल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका





