
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जापुर जीआरपी मिर्जापुर ने विशेष अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जीआरपी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने थाना जीआरपी मिर्जापुर पर वर्ष 2019 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर बिन्दु लाल उर्फ बिरजू (28 वर्ष) निवासी शिवपुर बाजार, थाना विंध्याचल, मिर्जापुर को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित काफी समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र वर्मा, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह तथा कांस्टेबल सुधीर कुमार की प्रमुख भूमिका रही।





