
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गोदौलिया चौराहे पर बिना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के सवारी ढो रहे बाइक चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर व्यावसायिक रूप से सवारी ढोने वाली कई बाइकों को सीज किया गया।कार्रवाई के दौरान एक बाइक चालक एक ही बाइक पर पांच सवारियों को बैठाकर ले जाता मिला।

यातायात पुलिस ने तत्काल बाइक को सीज करते हुए चालक को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करने की कड़ी चेतावनी भी दी।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति या पंजीकरण के सवारी ढोना तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





