
-प्रमुख अधीक्षक राजेश सिंह व अधीक्षक अजय चौधरी रहे मुख्य अतिथि,अजय प्रताप सिंह ने किया संचालन
-सेवा काल की सराहना कर दी विदाई: यादगार पल हुए साझा
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: जिला चिकित्सालय परिवार ने अपने वरिष्ठ कर्मचारी रविन्द्र यादव को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक महोदय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया।
अधीक्षक व संगठन पदाधिकारी रहे मौजूद
समारोह में चिकित्सालय अधीक्षक महोदय, संगठन के अध्यक्ष रामबली गुप्ता, मंत्री अभय दुबे, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी सहित अरविन्द दुबे, सुनील दुबे, अजीत, संजय यादव, सीताराम, अजय पाठक, अजय सिंह, विनोद, सेवानिवृत्त कर्मचारी लल्लन यादव, मैट्रन महोदया एवं नर्सिंग संवर्ग की सिस्टर्स उपस्थित रहीं।
सेवाओं को किया याद, दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर वक्ताओं ने रविन्द्र यादव के लंबे सेवा काल की सराहना की। सहकर्मियों ने उनके मिलनसार व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोगी भाव को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। प्रमुख अधीक्षक महोदय ने यादव को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
भावुक हुआ माहौल
अपने विदाई भाषण में रविन्द्र यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय परिवार ने उन्हें हमेशा सहयोग और सम्मान दिया, जिसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। सभी कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर, उपहार देकर विदा किया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ।





