
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। भारतीय रेलवे के सामान्य विद्युत विभाग में विद्युत उपकरणों एवं सर्किटों के मानकीकरण (Standardization) को लेकर अनुरक्षण अध्ययन समूह (Maintenance Study Group) की तीसरी दो दिवसीय बैठक आज वाराणसी मंडल के भारतेंदु सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) आर. राजगोपाल ने की।
इस उच्चस्तरीय बैठक में रेलवे के विभिन्न जोनों, उत्पादन इकाइयों एवं तकनीकी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर अपर सदस्य (RE) रेलवे बोर्ड आर. के. तिवारी, प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता/पूर्वोत्तर रेलवे संजय सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन, मुख्य विद्युत अभियंता (सामान्य) विनय कुमार यादव, कार्यकारी निदेशक (RDSO) अरुण कुमार शर्मा, निदेशक विद्युत रख-रखाव (RDSO) श्री गौरव कुमार, निदेशक (पावर सप्लाई) रेलवे बोर्ड श्रीमती निशा मनोहर पाटिल, निदेशक अवसंरचना (CRIS) सुरेखा साहू, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) श्री सौरभ राठौर, सहित RDSO, उत्पादन इकाइयों (CLW, BLW, ICF) तथा विभिन्न जोनल रेलवे के प्रमुख विद्युत अभियंता उपस्थित रहे।





